News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव

सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

हनुमानगढ़। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह मंगलवार को राजीव गांधी स्टेडियम, हनुमानगढ़ में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितम्बर को "फिट युवा फॉर विकसित भारत" थीम के साथ नमो मैराथन से हुआ।

मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष (जूनियर) वर्ग में आशीष प्रथम, जसनदीप द्वितीय और विक्की तृतीय रहे। महिला (जूनियर) वर्ग में लक्ष्या प्रथम, अवनीत कौर द्वितीय और गीवा शर्मा तृतीय स्थान पर रही। पुरुष (सीनियर) में अभिमन्यु ने प्रथम, धर्मवीर ने द्वितीय और साहिल लोहिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला (सीनियर) वर्ग में पूजा ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान पाया। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में डॉ. भारत भूषण शर्मा ने भाग लिया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 22 सितम्बर को हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सिलवाला खुर्द ने प्रथम स्थान और राजीव गांधी स्टेडियम टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजीव गांधी स्टेडियम प्रथम और वॉरियर स्पोर्ट्स एकेडमी संगरिया द्वितीय स्थान पर रही। 23 सितम्बर को आयोजित कबड्डी में पुरुष वर्ग में सिलवाला खुर्द की टीम विजेता रही, जबकि पन्नीवाली उपविजेता रही। महिला वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाईया प्रथम और वैदिक महाविद्यालय, रावतसर द्वितीय स्थान पर रही। साथ ही रस्साकशी मुकाबले में जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए, जिसकी व्यवस्था लायंस क्लब हनुमानगढ़ ने की। खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान अल्पाहार भी वितरित किया गया।समापन समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बलवीर बिश्नोई व श्री देवेंद्र पारीक, लायंस क्लब अध्यक्ष श्री रामनिवास मांडण, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.