News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

6 चिकित्सा संस्थान और हुए क्वालिटी सर्टिफाइड, अब तक कुल हुए 43

6 चिकित्सा संस्थान और हुए क्वालिटी सर्टिफाइड, अब तक कुल हुए 43

हनुमानगढ़ जिले में अब तक 43 चिकित्सा संस्थान हुए क्वालिटी सर्टिफाइड 

हनुमानगढ़। जिले के ब्लॉक भादरा, रावतसर और हनुमानगढ़ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है। इसमें ब्लॉक हनुमानगढ़ का आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र चक ज्वालासिंहवाला, अमरपुरा थेड़ी और गाहड़ू, ब्लॉक भादरा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र चानाण और अमरपुरा एवं ब्लॉक रावतसर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र कनवानी क्वालिटी सर्टिफाइड रहे।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में जिले में अब तक 37 चिकित्सा संस्थान क्वालिटी सर्टिफाइड थे। हाल ही में 6 और चिकित्सा संस्थानों के जुडऩे से अब यह संख्या बढ़कर कुल 43 संस्थान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नेशनल सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थानों को 1,26,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। डॉ. शर्मा ने रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह और समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला क्वालिटी टीम के सक्रिय सहयोग और ब्लॉक स्तर की टीमों के समर्पित प्रयास से यह सफलता संभव हो पाई है। 

डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि जिला क्वालिटी टीम सदस्य आयुष्मान नेशनल असेसर एवं नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा, फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, बीपीओ कृष्ण टाक और सीएचओ संजय सिराव ने सराहनीय प्रयास किए। उनके प्रयास और संबंधित ब्लॉक टीमों के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अब एमजीएम जिला अस्पताल सहित जिले के कुल 43 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाइड होकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहचान बना रहे हैं। वहीं जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़, उप जिला चिकित्सालय नोहर, सीएचसी रावतसर, पीएचसी खोथावाली के सर्टिफिकेशन अवधि पूर्ण होने पर एवं 3 अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडीशनलिटी लगने के कारण ये संस्थान रिसर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.