News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना

मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल से संवर रहा गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं का करियर

मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना में अब 30 सितंबर तक आवेदन

30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग कराएगी राज्य सरकार

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। इस वर्ष सरकार 30 हजार छात्र-छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना 2025-26 के तहत प्रतिष्ठित संस्थानों में निशुल्क कोचिंग के लिए युवा अब 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन सहित सभी पात्र युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए इस योजना की अंतिम तिथि 14 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण कराएं। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से उत्कृष्ट ढंग से करवा कर रोजगार के समान अवसर प्रदान करना है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स जैसे- मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं, यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा एवं सीडीएस परीक्षा, आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस,  पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, आरएसएसबी द्वारा पटवारी, कनिष्ठ सहायक परीक्षा, आरआरबी एवं एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं, बैकिंग एवं इंश्योरेन्स की भर्ती परीक्षाओं, रीट एवं कांस्टेबल परीक्षा के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.