News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शेरेकां में ग्रामीण सेवा शिविर

शेरेकां में ग्रामीण सेवा शिविर

शेरेकां में ग्रामीण सेवा शिविर पानी निकासी का स्थाई समाधान लाया, ग्रामीण बोले, आपसी भाईचारा व विश्वास को भी बढ़ाया

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा सेवा पर्व पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जन जन की सेवा, विकास एवं अंत्योदय संबल के लिए चलाए जा रहे अभियान में ग्राम पंचायत शेरेकां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पानी निकासी का समाधान लाया, ग्रामीणों में आपसी भाईचारा एवं विश्वास बढ़ाया। शिविर प्रभारी बीडीओ के निर्देशन में आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ ग्राम पंचायत ने पंचायत के पंद्रहवें वित्त आयोग के मद से स्वच्छता एवं पानी निकासी की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए 12 लीज पिट स्वीकृत किए। जिससे आपसी विवाद को समाप्त व भाईचारा व विश्वास बढ़ाया। ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में पानी निकासी की समस्या को देखते हुए शिविर में ग्रामीणों की मांग पर त्वरित 12 सोखता गढ्ढों की स्वीकृति जारी कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। ग्रामीण बोले घरों के सामने पानी निकासी नहीं होने गंदगी के आलम व  पड़ोसियों से हर समय विवाद की स्थिति बनी रहती थी अब ग्राम पंचायत द्वारा सोखता गड्ढे के निर्माण से समस्या का होगा स्थाई समाधान और साथ में बढ़ेगा आपसी भाईचारा व विश्वास। वहीं ग्राम पंचायत ने 9 परिवारों को प्रॉपर्टी पार्सल व 4 को आवासीय मकान के मालिकाना हक के लिए पट्टे जारी किए। ग्रामीणों ने सरकार का आभार जताया।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.