News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गुड़िया में ग्रामीण सेवा शिविर

गुड़िया में ग्रामीण सेवा शिविर

विधवा महिला को तत्काल मिला निवास का प्रमाण, किसी को बेटे की पढ़ाई  के लिए मिला आय प्रमाण, 

शिविर तत्काल लाभ देने की सोच से बन रहे हैं वरदान

टिब्बी। राज्य सरकार की मंशा अनुसार जन जन को कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए सेवा पर्व पखवाड़ा में गुरुवार को टिब्बी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुड़िया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक वर्ष से बिना जानकारी के कारण विधवा महिला पार्वती का मूल निवास नहीं बनने की समस्या लेकर आई शिविर में आई तो तत्काल समाधान करते हुए मूल निवास जारी किया। तो महिला ने शिकार का आभार जताया। 

वही सिलवाला खुर्द ग्राम पंचायत के चक 11-12 एसएलडब्ल्यू के विनोद गोदारा अपने बेटे की पढ़ाई हेतु आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर में पहुंचा तो शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक ने तत्काल दस्तावेज पूरे करवाकर आय प्रमाण पत्र जारी कर राहत पहुंचाई।  जिसके बाद लाभार्थी ने अधिकारियों व सरकार का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जानकारी नहीं होने से कार्य नहीं हो पाते है इस प्रकार के शिविर आमजन को राहत देने का सबसे बड़ा माध्यम व सरकार की जन जन को लाभ देने को सोच को साकार कर रहे है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.