News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दिव्यांग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

2 दिव्यागों को यूडीआईडी कार्ड व 22 को रोडवेज बस स्मार्ट कार्ड किए जारी

टिब्बी (खिनानियां)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली एवं टिब्बी उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत खिनानियां में दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंचायत प्रशासक काशीराम की अध्यक्षता में किया गया। टिब्बी ताल्लुका विधिक सेवा समिति अधिकार मित्र जगदीश डूडी ने बताया कि समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली द्वारा सेवा ही धैय्य को मानते हुए निस्वार्थ भाव से मानवता कि भलाई हेतु नरसेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए बुधवार को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से 02 दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांग व वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न श्रेणी के 22 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ दिलवाया‌। पंचायत प्रशासक काशीराम व कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन ढ़िल एवं ग्राम विकास अधिकारी सुधीर स्वामी द्वारा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा गांव-गांव जाकर दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए जा रहे पुनीत कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर खिनानियां पंचायत प्रशासक काशीराम,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर स्वामी, ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी अधिकार मित्र जगदीश डूडी, वार्ड पंच छोटूराम सुथार, खिनानियां ई-मित्र संचालक पवन कुमार, विधालय स्टाफ अध्यापक दलीप कुमार, पंचायत सुरक्षाकर्मी रामकुमार, वरिष्ठ नागरिक कृष्ण कुमार सिहाग सहित पंचायत स्टाफ, वृद्धजन व वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.