News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा शुरू

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा शुरू

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- 2025

हनुमानगढ़ से रामेश्वरम्-मदुरई के लिए 8 अक्टूबर को विशेष रेलगाड़ी होगी रवाना

हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से रामेश्वरम्-मदुरई वाया सूरतगढ़ ट्रेन 8 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 10.50 बजे हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओमप्रकाश ने बताया कि इस यात्रा गाड़ी में हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 350, सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से 326 सहित कुल 676 यात्री सवार होंगे। इन 676 यात्रियों को दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुंचने हेतु सूचित किया जा रहा है ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके। सहायक आयुक्त हनुमानगढ़ के अधीन हनुमानगढ़ जिले के यात्रियों को हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे एवं श्रीगंगानगर जिले के यात्रियों को सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे से रिपोर्ट करना है। 

यात्रा में सभी यात्रियों की देखरेख हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। यात्री अपने साथ ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.