भामाशाह सम्मान समारोह, भामाशाहों ने 2.5 करोड़ की लागत से बनवाया विद्यालय भवन, जिला कलेक्टर ने किया लोकार्पण
हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के गांव पीरकामड़िया स्थित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे भामाशाह सम्मान तथा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कानाराम, विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक
अरशद अली, अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी ने पीरकामडिया के स्कूल की तस्वीर बदलने वाले भामाशाहों
को पगड़ी पहनाकर, स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों ने मां
सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय द्वारा अतिथिगणों
का पगड़ी पहनाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दान का सुख
सर्वश्रेष्ठ है वह भी शिक्षा के लिए किया दान तो आने वाली कई पीढ़ियों को शिक्षित
करने से आत्मसम्मान, सकारात्मक
तथा गुणात्मक परिणाम आने का संकेत है। भामाशाहो द्वारा दान करने की भारतीय
संस्कृति में विशिष्ट पहचान है। उसी प्रकार पीरकामड़िया के भामाशाहों ने अपने
परिजनों से मिले संस्कारो के पता पर चलते हुए भी समाज के समक्ष एक आदर्श उदाहरण
प्रस्तुत किया है। वक्ताओं ने कहा कि गाँव के हर परिवार द्वारा शिक्षा में किया
गया दान का सुख सर्वश्रेष्ठ है यहां की आने वाली पीढियों का भविष्य उज्ज्वल है। अब
बच्चों के शिक्षा के साथ साथ उस युवा पीढ़ी का बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है जो नशे
की गर्त में जा रहा है। जो आज के समय पूरे समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
जिसमें हमारी सबकी भागीदारी जरूरी है। जिला कलेक्टर कानाराम तथा एसपी अरशद अली ने
ग्रामीणों से जिस भावना से उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण सामुदायिक भावना से आहुति
दी है उसी प्रकार नशे को रोकने के लिए चलाए जा रहे मानस अभियान को जनांदोलन बनाकर
उसमे भी सहयोग देने की अपील की। जिससे हम आने वाले पीढ़ी को बचा पाएंगे। इस मौके
पर प्रधानाचार्य विनोद पूनिया उपप्राचार्य सोहनलाल भांभू ने अतिथिगणों का आभार
व्यक्त किया।


