News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मेहराना व सहुवाला में टीबी स्क्रीनिंग शिविर

मेहराना व सहुवाला में टीबी स्क्रीनिंग शिविर

मेहराना व  सहुवाला में आयोजित हुआ टीबी स्क्रीनिंग शिविर : डॉ नवनीत शर्मा
दोनों शिविरों में 215 लोगों ने जांच के लिए करवाया पंजीकरण, पोर्टेबल मशीन से हुए 184 एक्स-रे

हनुमानगढ़। जिले में सौ दिवसीय टीबी कैम्पेन अभियान के तहत वीरवार 13 फरवरी को खण्ड भादरा की मेहराना पीएचसी एवं सहुवाला सबसेंटर में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। पीएचसी मेहराना में टीबी स्क्रीनिंग शिविर प्रात: 9 से 12 बजे तक एवं सबसेंटर सहुवाला में दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि टीबी कैम्पेन अभियान के तहत पीएचसी मेहराना एवं सबसेंटर सहुवाला में शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश शेखावत,  स्वास्थ्यकर्मी दोनों शिविरों में उपस्थित रहे तथा आमजन को टीबी के संबंधी में जानकारी प्रदान की। अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीबी से जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में मरीजों एवं उनके परिजनों को बताया। डॉ. शर्मा ने बताया कि पीएचसी मेहराना में आज 120 लोगों ने जांच के लिए पंजीकरण करवाया। इसमें से 101 लोगों के पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे जांच की गई। 16 मरीजों के सैम्पल अपफ्रंट-नाट के लिए भिजवाए गए एवं 15 मरीजों के सैम्पल माइक्रोस्पोकी के लिए भिजवाए गए। इसी तरह, सबसेंटर सहुवाला में भी 95 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 83 के एक्स-रे लिए गए। इनमें से 10 मरीजों के सैम्पल अपफ्रंट-नाट एवं 18 के सैम्पल माइक्रोस्पोकी के लिए भिजवाए गए। इस दौरान मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से ही स्क्रीनिंग, जांच और जागरुकता गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक ब्लॉक में सौ दिन तक स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। कैम्प में एसटीएस राजेश कुमार एसटीएलएस शंकरलाल सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी को टीबी रोग की शपथ भी दिलाई गई।





Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.