News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

योजनाओं की समीक्षा बैठक

योजनाओं की समीक्षा बैठक

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
सर्वाधिक रूफ टॉप सोलर वाले गांव में होंगे 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर काना राम ने सोमवार को विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में बजट घोषणाओं, भूमि आवंटन एवं अंतर विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला कलेक्टर ने बताया कि 5 हजार से अधिक आबादी के चयनित 37 गांवों में पीएम कुसुम एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनांतर्गत सर्वाधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल लगने वाले गांवों को आदर्श सोलर गांव घोषित किया जाएगा। ऐसे गांवों में एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य करवाए जाएंगे।भादरा के नेठराना सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निर्देश जारी किए गए। पल्लू में सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) को 50 बिस्तरों की सुविधा के साथ उन्नत बनाने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक को जल्द शुरू करने के लिए कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन कार्यों को स्वीकृति मिली है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए। पेयजल डिग्गियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।





Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.