News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

उपस्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना हुआ क्वॉलिटी सर्टिफाइड

उपस्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना हुआ क्वॉलिटी सर्टिफाइड

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना अब क्वॉलिटी सर्टिफाइड : सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा

तीन साल में उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्रोत्साहन स्वरुप मिलेंगे 3,78,000 रुपये
जिले में अब तक 21 चिकित्सा संस्थान हुए क्वालिटी सर्टिफाइड

हनुमानगढ़। ब्लॉक संगरिया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) युक्त चिकित्सा संस्थान बन गया हैं। नेशनल हैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, नई दिल्ली से प्राप्त पत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना को 90.18 प्रतिशत अंक मिलने की सूचना मिली। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के मार्गदर्शन में जिले के 20 चिकित्सा संस्थानों के साथ एक और संस्थान के जुडऩे से अब कुल 21 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाइड बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर उ स्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना चिकित्सा संस्थान को 1,26,000 रुपए प्रतिवर्ष मिलेंगे। इस तरह चिकित्सा संस्थान को आगामी तीन वर्ष में 3,78,000 रुपए मिलेंगे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस के नोडल अधिकारी डॉ. मनिंद्र सिंह एवं समस्त स्टाफ को जिले में अब तक 21 चिकित्सा संस्थानों का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि विभाग को गुरुवार बाद दोपहर नेशनल हैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, नई दिल्ली से प्राप्त पत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना को 90.18 प्रतिशत अंक मिलने की सूचना मिली। सीएमएचओ शर्मा ने कहा कि रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस के नोडल अधिकारी डॉ. मनिंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला क्वालिटी टीम के पूर्ण सहयोग से संगरिया बीसीएमओ डॉ. रवि खीचड़ की देखरेख में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारी सीएचओ योगिता शर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुशीला, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर सुखमंदर कौर, ब्लॉक टीम सदस्य हरपिंदर सिंह द्वारा टीम वर्क में कार्य करने पर संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाई हुआ। डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि जिला क्वालिटी टीम सदस्य फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा, बीपीओ कृष्ण टाक ने सराहनीय प्रयास किये। पीएचसी दीनगढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल सहारण व सरपंच रोशनी देवी बारूपाल के सहरानीय प्रयास और पूर्ण सहयोग की बदौलत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य नाथवाना को यह सर्टिफिकेशन मिल सका। उन्होंने बताया जिले में अब एमजीएम जिला अस्पताल सहित 20 अन्य चिकित्सा संस्थानों के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र नाथवाना भी एनक्यूएएस युक्त चिकित्सा संस्थान बन गया हैं।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.