News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मानस अभियान में हुए रोगी लाभान्वित

मानस अभियान में हुए रोगी लाभान्वित

नशा मुक्ति के लिए मानस अभियान बन रहा एक जनआंदोलन

नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन: 102  मानसिक रोगी हुए लाभान्वित

हनुमानगढ़। *मानस* नशा मुक्ति अभियान एवम् राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा जिला कलेक्टर महोदय कानाराम  एवं  मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशानुसार जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई हनुमानगढ़ द्वारा जिला जेल में नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला नोडल अधिकारी डॉ ओ. पी. सोलंकी ( वरिष्ठ मानसिक रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ) पी एच सी इचार्ज डॉ. सुमित ,वार्ड अस्सिस्टेंट श्रीमति मीनाक्षी  उपस्थित रहे। डॉ ओपी सोलंकी (मानसिक)रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ )ने कैम्प के दौरान आने वाले सभी मरीज़ो को  मंगलवार को लगने वाले मानसिक स्वास्थ्य कैंप के बारे में अवगत कराया एवं मानसिक रोगों की जानकारी दी कैम्प में विभिन प्रकार के नशा व मानसिक रोगों से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कैंप मे 96 नशे के रोगियों का उपचार किया गया जिसमें से 2 रोगियों ने नशा छोड़ने की इच्छा जताई ,जिनकी काउंसलिंग की गई एवं आवश्यक दवा दे कर मोटिवेट किया गया । कैंप के दौरान रेगुलर फॉलोअप से दवा 94 ले रहे , शिविर में आए 102 मरीजों का उपचार किया एवं मरीजों को दवा वितरण किया ।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.