News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रगतिशील किसानों का अंतर्राज्यीय भ्रमण

प्रगतिशील किसानों का अंतर्राज्यीय भ्रमण

50 प्रगतिशील कृषक अंतर्राज्यीय भ्रमण के लिए रवाना, जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा बस को किया रवाना

पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल के कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों का करेंगे भ्रमण

हनुमानगढ़। जिले में आत्मा योजना के तहत सात दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण दल की बस को जिला कलेक्टर काना राम ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना और नवीनतम शोधों व नवाचारों की जानकारी देना है। जिला कलेक्टर श्री काना राम ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भ्रमण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने गांवों में साझा करें, ताकि जिले के अन्य किसान भी इन आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी कृषि आय बढ़ा सकें।


कृषि (आत्मा) उपनिदेशक सुभाष चंद्र डूडी ने बताया कि इस भ्रमण में जिले की सभी पंचायत समितियों से चयनित 50 युवा प्रगतिशील किसान शामिल हैं। ये किसान हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान केंद्रों, पशुपालन एवं डेयरी संस्थानों का दौरा करेंगे। भ्रमण के दौरान किसान वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से संवाद कर नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण दल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल, केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार, राष्ट्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र सोलन, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा करेंगे। किसानों को इन केंद्रों में फसल अनुसंधान, उन्नत बीजों का उत्पादन, सिंचाई जल प्रबंधन, जैविक खेती, संरक्षित खेती, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित नवीनतम जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर कृषि विभाग से करणजीत सिंह, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.