News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

टिब्बी में नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 

 68 मानसिक रोगी उपचार से हुए लाभान्वित



टिब्बी। नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे मानस अभियान एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई हनुमानगढ़ व टिब्बी सीएचसी के संयुक्त तत्वाधान में नशा एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ मानसिक रोग व नशा मुक्ति विशेषज्ञडॉ ओ.पी. सोलंकी, बीसीएमओ डॉ मुकेश कुमार छींपा, सीएचसी प्रभारी डॉ. मांगीलाल छींपा, एनसीडी काउन्सलर पवन, वार्ड अस्सिस्टेंट श्रीमति मीनाक्षी, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से त्रिलोकेश्वर शर्मा आदि ने सेवाएं दी। डॉ ओपी सोलंकी (मानसिक रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ) ने कैम्प के दौरान आने वाले सभी 68 मरीज़ो को कैम्प में विभिन प्रकार के नशा व मानसिक रोगों से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान कर उपचार किया। कैंप मे 24 नशे के रोगियों का उपचार किया गया और नशा रोगियों से काउंसलिंग की तो उनमें से 9 रोगियों ने नशा छोड़ने की इच्छा जताई। मरीजों को आवश्यक दवा दे कर मोटिवेट किया गया । कैंप के दौरान रेगुलर फॉलोअप से दवा ले रहे 4 मरीज ने पूर्ण रूप से नशा छोड़ दिया। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.