News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

बजट घोषणा के त्वरित एवं समयबद्ध कियान्वयन हेतु बैठक

बजट घोषणा के त्वरित एवं समयबद्ध कियान्वयन हेतु बैठक

अपने कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी राज्य सरकार- बजौर

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने की बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

विकसित राजस्थान 2047' की ओर बजट, हनुमानगढ़ को भी अनेकों सौगातें


हनुमानगढ़। अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। यह बात राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने शनिवार को सर्किट हाउस में बजट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इससे पूर्व उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बजट घोषणा के त्वरित एवं समयबद्ध कियान्वयन हेतु बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट 2025-26 में ग्रीन ग्रोथ और समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। बजट में मजबूत अर्थव्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, औद्योगिक विकास, क्षेत्रीय उत्थान, सामाजिक सुरक्षा, कृषक कल्याण और सुशासन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।हनुमानगढ़ जिले को 590 करोड़ की लागत से पक्के खालों का पुनर्निर्माण, 30 करोड़ से रोडवेज बस स्टैंड, सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, सीवरेज गैप कवरिंग, जिला चिकित्सालय में डाइबेटिक क्लिनिक, डे केयर सेंटर, बैड क्षमता वृद्धि और हिमोडायलिसिस सुविधा, जिले में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण, सावित्री बाई फूले छात्रावास, खाद्य जांच प्रयोगशाला, पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस ब्रांच और विशेष न्यायालय (पोक्सो एक्ट) की स्थापना जैसी सौगातें मिली हैं।श्री बाजौर ने कहा कि प्रदेश स्तर पर पीएम किसान सम्मान निधि कि राशि में बढ़ोतरी, हरित अरावली विकास परियोजना, निःशुल्क बिजली योजना में 150 यूनिट तक प्रति माह निःशुल्क बिजली, गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा, और महिला एवं बालिका कल्याण के लिए कई योजनाएँ लागू की गई हैं। यह बजट नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।इस मौके पर हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, जिला कलेक्टर  काना राम, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, जनप्रतिनिधि देवेंद्र पारीक, जनप्रतिनिधि  गुलाब सिंवर, अमित सहू , एडीएम उम्मेदी लाल मीना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.