News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रावतसर में मानस अभियान में चिकित्सा शिविर

रावतसर में मानस अभियान में चिकित्सा शिविर

मानस अभियान: सीएचसी रावतसर में आयोजित चिकित्सा शिविर

शिविर में 94 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, 5 नए मरीजों ने उपचार लेना किया शुरू



हनुमानगढ़। जिला कलक्टर श्री कानाराम के निर्देशन में शनिवार 15 मार्च को सीएचसी रावतसर में मानस
अभियान के तहत नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 5 नए मरीजों ने मनोचिकित्सक से काउंसलिंग के बाद नशा छोडऩे का प्रण लिया। नशा मुक्ति चिकित्सा शिविरों में आए 94 मरीजों की काउंसलिंग की। बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के निर्देशन में मानस अभियान के तहत नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार 15 मार्च को सीएचसी रावतसर में नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सीएचसी रावतसर में आयोजित शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. ओपी सोलंकी एवं सीएचसी इंचार्ज डॉ. सुभाष भिडासरा ने मरीजों की जांच की। शिविर में 94 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें से 17 मरीज नशों का सेवन करते थे। कैम्प में आए सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 5 नए मरीजों ने नशा छोडऩे की इच्छा जताई। जिनकी काउंसलिंग कर उपचार शुरु किया गया। पूर्व में आयोजित नशामुक्ति शिविर में अपना उपचार करवा चुके 46 मरीज पुन: उपचार लेने के लिए शिविर में पहुंचे। सीएचसी रावतसर के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अब तक 1 मरीज नशों का सेवन करना छोड़ चुका है। शिविर में उपचार के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों को नशों के दुष्प्रभाव से परिवार एवं समाज पर होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। अंत में सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को नशा ना करने की शपथ दिलाई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.