News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

फूड सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम

फूड सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम

हनुमानगढ़ टाउन के 61 एवं टिब्बी के 54 खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को दिया गया फूड सेफ्टी प्रशिक्षण

रविवार को पल्लू में दिया जाएगा प्रशिक्षण


हनुमानगढ़। जिले में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत 20 मार्च से खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को फूड सेफ्टी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत शनिवार 22 मार्च को हनुमानगढ़ टाउन में 61 एवं टिब्बी के 54 खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को फूड सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिले में कुल 10 फूड सेफ्टी प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। हनुमानगढ़ बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने बताया कि शनिवार 22 मार्च को हनुमानगढ़ टाउन में एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 10 से 2 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 61 खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा दोपहर 2 से 6 बजे तक टिब्बी में भी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 54 खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एफएसएसएआई, नई दिल्ली द्वारा अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा फूड सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित 115 खाद्य व्यापारियों को ट्रेनर विनय कुमार, सोनू कुमार, डेरिक एंटोनी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद ने फूड हेंडलिंग, फूड सेफ्टी एवं फूड हाईजीन से संबंधित जानकारी दी गई। व्यापारियों को बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य देश में जनता को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों की किस प्रकार से बिक्री की जाए, यह भी जानकारी दी गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रमाणपत्र भी दिये जाएंगे।

रविवार 23 मार्च को पल्लू में होगा प्रशिक्षण

डॉ. कुलदीप बराड़ ने बताया कि रविवार 23 मार्च को पल्लू स्थित जाट धर्मशाला में प्रात: 11 बजे प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। डॉ. बराड़ ने बताया कि यह प्रशिक्षण सभी व्यापारियों के लिए अनिवार्य है, जो पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खाद्य व्यापारियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण नहीं लेने वाले व्यापारियों को भविष्य में फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन करवाने में समस्याएं हो सकती है। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विभाग अनुभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.