News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग एवं अप्रैजल कमेटी की बैठक

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग एवं अप्रैजल कमेटी की बैठक

स्वरोजगार हेतु रियायती दर पर ऋण देने के लिए साक्षात्कार

157 व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत

हनुमानगढ़। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बिश्नोई की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग एवं अप्रैजल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। बैठक में सहायक आयुक्त जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र सुश्री दिव्या शर्मा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड दयानन्द काकोड़िया, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राज कुमार, परियोजना प्रबंधक विक्रम सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी  विनोद बागड़ी उपस्थित रहे।परियोजना प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत आयोजित इस साक्षात्कार में कुल 157 पात्र आवेदकों को 50,000 से 10 लाख रुपए तक का ऋण स्वीकृत किया गया। यह ऋण राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि., हनुमानगढ़ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान किया जाएगा। जिससे लाभार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.