News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्यपाल का हनुमानगढ़ दौरा

राज्यपाल का हनुमानगढ़ दौरा

राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े का हनुमानगढ़ दौरा

जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद, विभागीय योजनाओं की समीक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल


हनुमानगढ़। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े बुधवार को हनुमानगढ़ पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामित्व योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राजीविका, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित जल जीवन मिशन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। राज्यपाल ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे। जिले में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु प्रत्येक महीने मॉनिटरिंग करने तथा समीक्षा करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया और भावी पीढ़ी को बौद्धिक रूप से सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने औद्योगिक विकास और किसान हितैषी योजनाओं पर भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और अधिक रोजगार अवसर सृजित करने की बात कही। पीएम सूर्यघर और पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जल संरक्षण और ग्रामीण सड़कों के विकास पर भी जोर दिया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात

राज्यपाल ने सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अरशद अली सहित पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, जनप्रतिनिधि अमित साहू, श्रीमती दयमंती बेनीवाल, देवेंद्र पारीक, विकास गुप्ता, सुशील जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

राजस्थान की सीमा में प्रवेश पर हुआ स्वागत

हनुमानगढ़ के संगरिया में जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि प्रमोद डेलू, कैलाश मेघवाल, अमित साहू, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी, श्रीमती गुलाब सिंवर ने उनका अभिनंदन किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अरशद अली, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, हनुमानगढ़ एडीएम मांगीलाल, सीईओ  ओ.पी. बिश्नोई सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.