News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

बशीर गौशाला में भगतमाल कथा शुरू

बशीर गौशाला में भगतमाल कथा शुरू

बशीर गौशाला में नौ दिवसीय भगतमाल कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा निकली 




हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के गांव बशीर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में नौ दिवसीय भगतमाल कथा (गौमहिमा) का शुभारम्भ हुआ। कथा संत श्री आलोक गिरी जी महाराज के सानिध्य में कथा वाचक भीख राम शर्मा ने संगीतमय गौ महिमा शुरू हुई। गौशाला प्रधान सहदेव खददा ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा रविवार सुबह सवा दस बजे ठाकुर जी के मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य गलियों से होते हुए कथा स्थल गौशाला में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगणों ने भाग लिया। कथा का वाचक 9 मार्च से 17 मार्च तक सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक गौ महिमा का गुणगान करेंगे। 18 मार्च को हवन यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कथा के शुभारम्भ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व आस पास के गांवों से आए भक्तजन मौजूद रहे। खद्दा ने बताया कि गौशाला परिसर में भगवान श्री कृष्ण जी के मन्दिर निर्माणाधीन है। उन्होंने और समस्त गोसेवको ने धर्म प्रेमी सज्जनों  व श्रद्धालुओं को कथा में पधारने का आग्रह किया। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.