News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

मरीजों को उच्चस्तरीय सेवाऐं दें एवं स्टॉफ को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करें : डॉ. कुलदीप बराड़

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर्स को किया सम्मानित




हनुमानगढ़। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति को भी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। हमें हमारे कार्य के साथ-साथ आसपास हो रहे कार्यों पर नियंत्रण होना चाहिए ताकि चिकित्सा संस्थान के समस्त कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। ऐसा करके ही हम अपने चिकित्सा संस्थान को और बेहतर बना सकते हैं। यह वाक्य कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. कुलदीप बराड़ ने मंगलवार 25 मार्च को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित मोंगा होटल एण्ड रेस्टोरेंट में उपस्थित मेडिकल ऑफिसर्स से कहें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत वर्षभर में दी गई स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. कुलदीप बराड़, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, एसीएमएचओ डॉ. मनिन्दर सिंह, समस्त बीसीएमओ, समस्त बीपीएम, मेडिकल ऑफिसर्स, डीपीओ जितेन्द्रसिंह, डीपीओ सुदेश कुमार, डीपीसी संदीप कुमार, डीपीसी (आईईसी) मनीष शर्मा, अल्ट्रासाउण्ड सेंटर्स के प्रतिनिधि सहित सीएमएचओ कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. कुलदीप बराड़ ने कहा कि चिकित्सा योजनाओं के क्रियान्वयन में हमारा जिला अन्य जिलों की तुलना में बेहतर कार्य कर रहा है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम अपने कार्यस्थल पर अपना सौ प्रतिशत दें। अपने आसपास कार्य कर रहे चिकित्सकीय स्टॉफ को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वह लोग भी मन लगाकर कार्य करें। बेहतर कार्य करेंगे, तो हमें बेहतर परिणाम मिलेंगे। चिकित्सा संस्थानों पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएं एवं साफ-सफाई मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए इससे बेहतर कार्यक्रम नहीं हो सकता है। हमें चिकित्सा संस्थानों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को समस्त एएनसी सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सही समय पर जांच एवं टीकाकरण से ही गर्भवती महिला का स्वास्थ्य एवं बच्चे का विकास सही प्रकार से हो सकता है। उन्होंने समस्त उपस्थिति को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य विभागों के साथ सामंजस्य बिठाकर कार्य करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डीपीओ सुदेश कुमार ने कार्यक्रम के बारे में समस्त जानकारी उपस्थित डॉक्टर्स को दी। उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत नए जुड़े प्रावधानों से सभी को रूबरू करवाया। इसके उपरांत पीएमएसएमए में चिकित्सा संस्थानों के मेडिकल ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.