News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव में निवेश उत्सव, 

राइजिंग राजस्थान इंपेक्ट 1.0 का आयोजन

निवेशकों को मिली विभिन्न नीतियां एवं एमओयू ट्रैकिंग हेतु मोबाइल एप की सौगात



हनुमानगढ़
। राजस्थान दिवस के अवसर पर मनाया जा रहा साप्ताहिक महोत्सव सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर  जंक्शन के सिविल लाईन स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय निवेश उत्सव, राइजिंग राजस्थान इंपेक्ट 1.0 का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय निवेश उत्सव का वीसी के जरिये सीधा प्रसारण किया गया, जिसको मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। सप्ताह भर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेशभर को विभिन्न सौगातें मिली। निवेश उत्सव में 3 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर कार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर निवेशकों के लिए राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी, राजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी, निवेशकों के लिए एमओयू ट्रैकिंग हेतु मोबाइल एप का लॉन्च किया गया। इसके साथ ही, राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर्स की शुरुआत की गई। निवेशक श्री बालकृष्ण गोल्याण, श्री जयपाल जैन ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर काना राम, अमित सहू, विकास गुप्ता, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, आयुक्त सुरेंद्र यादव, उद्योग महाप्रबंधक, कृषि मार्केटिंग उपनिदेशक देवीलाल कालवा, रीको से अनूप श्रीवास्तव, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, डीओआईटी एसीपी आशीष सिहाग सहित निवेशक मौजूद रहे। भीष्म कौशिक ने मंच संचालन किया।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.