News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान दिवस पर "रन फॉर फिट"

राजस्थान दिवस पर "रन फॉर फिट"

राजस्थान दिवस पर 'रन फॉर फिट राजस्थान' का आयोजन

उत्साह से युवाओं के साथ जिला कलेक्टर, व जनप्रतिनिधियों ने भी लगाई दौड़ राजस्थान दिवस एवं मानस नशा मुक्ति की दिलाई शपथ



हनुमानगढ़। राजस्थान दिवस 2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय पर "रन फॉर फिट राजस्थान" दौड़ का आयोजन किया गया। जिलेभर के युवाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सहित सभी उम्र के लोगों ने इसमें भाग लिया। रविवार को प्रातः यह दौड़ राजीव गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर जाट कन्या छात्रावास, करणी चौक, अबोहर बाईपास मार्ग, स्टेडियम की बाउंड्री, जिला परिषद, जिला कलक्ट्रेट, परशुराम चौक से होते हुए पुनः राजीव गांधी स्टेडियम पर संपन्न हुई। दौड़ को जिला कलेक्टर काना राम हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, प्रमोद डेलू, अमित सहू ने हरी झंडी दिखाई। युवाओं के साथ ही जिला कलेक्टर, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी दौड़ लगाई। इस दौड़ में आयु के अनुसार तीन वर्गों 14-18 वर्ष, 18-45 वर्ष महिला/पुरुष, और 45 वर्ष से अधिक के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दौड़ के उपरांत जिला कलेक्टर ने राजस्थान दिवस एवं मानस नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाए। नशे से दूर रहे तथा आमजन को इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर जिला कलेक्टर सहित सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, जनप्रतिनिधि श्री विकास गुप्ता, सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला, नगरपरिषद आयुक्त श्री सुरेंद यादव, कृषि मार्केटिंग उपनिदेशक श्री देवीलाल कालवा, जिला खेल अधिकारी श्री शमशेर सिंह मौजूद रहें। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.