News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दादी जानकी का मनाया पुण्य स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

दादी जानकी का मनाया पुण्य स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

"मोस्ट स्टेबल माइंड ऑफ द वर्ल्‍ड वुमन" दादी जानकी 

5वां पुण्य स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया



टिब्बी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थानीय सेवा केंद्र में गुरुवार को संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी का 5वा पुण्य स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। अपराह्न तीन बजे स्थानीय केंद्र प्रभारी बीके अनिता बहन ने जानकारी दी की इस मौके पर मौजूद सभी  साधकों ने दादी जानकी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हुए अपने एक अवगुण को छोड़ने का और जीवन में गुणों को धारण करने का संकल्प किया। अनिता बहन ने कहा कि हमारी दादी जानकी, जिनको बाबा जनक कहा करते थे। वह बहुत ही मिलनसार व कुशल नेतृत्व करने वाली सेनानी थी। दादी जानकी सबकी विशेषता को जानकर उसे कार्य में लगाती थी।  उनका जीवन "सच्चाई, सफाई और सादगी" के आदर्शों के लिए समर्पित रहा । दादी जी आज भी हमें प्रेम और सेवा से भरपूर जीवन जीने की प्रेरणा दे रही हैं। दादी जानकी सबकी विशेषता को जानकर उसे कार्य में लगती थी

दादी जानकी विश्व की सबसे स्थिर मन की महिला का है वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

दादी जानकी के नाम विश्व की सबसे स्थिर मन की महिला का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी है। अमेरिका के टेक्सास मेडिकल एवं साइंस इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिकों द्वारा परीक्षण के बाद दादीजी को मोस्ट स्टेबल माइंड ऑफ द वर्ल्‍ड वुमन के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने योग से अपने मन को इतना संयमित, पवित्र, शुद्ध और सकारात्मक बना लिया था कि वह जिस समय चाहें, जिस विचार या संकल्प पर और जितनी देर चाहें, स्थिर रह सकती थीं।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.