News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन

7 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए 17 अप्रैल से चयन स्पर्धाएं



हनुमानगढ़। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 15 मई 2025 से बिहार राज्य में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 28 खेल (20 व्यक्तिगत एवं 8 टीम खेल) शामिल किए गए हैं। इसके तहत राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों की चयन स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल 2025 तक जयपुर के विभिन्न स्थलों पर संपन्न होंगी। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि चयन स्पर्धाएं एस.एम.एस. स्टेडियम, चौगान स्टेडियम एवं बीवीबी विद्या आश्रम स्कूल, जयपुर में आयोजित की जाएंगी। सभी स्पर्धाएं प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होंगी। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए यह चयन प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं। बॉलीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, मल्लखंब, कब्बड्डी, बास्केटबॉल, सेपक- तकरा खेलों की चयन स्पर्धाएं होगी। सिंह ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की होनी चाहिए। साथ ही, वे राज्य संघ, शिक्षा विभाग, एनएसएफ, एसजीएफआई अथवा सीबीएसई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता अथवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके होने चाहिए। खिलाड़ियों को चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, 10वीं की अंकतालिका अथवा जन्म प्रमाण पत्र), स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की जाती है कि वे चयन स्पर्धा में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.