News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान

शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान

ग्रीष्मकालीन विशेष नमूनीकरण अभियान: सीएमएचओ ने संगरिया में मिठाइयों की तीन निर्माण इकाइयों का किया औचक निरीक्षण, सात सैम्पल संग्रहित

निर्माण इकाइयों में मिली कमियों के लिए दिए जाएंगे नोटिस, संतोषजनक जवाब ना मिलने पर होगा लाइसेंस निरस्त सीएमएचओ 




हनुमानगढ़। राज्य मे आमजन को शुद्व एंव सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाये जाने हेतु चलाये जा रहे शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन विशेष नमूनीकरण अभियान के तहत शुक्रवार 18 अप्रेल को संगरिया में मिठाइयों की तीन निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण की कार्यवाही अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग द्वारा की गई। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय अभियान के तहत जिले में शुक्रवार 18 अप्रेल से विशेष ग्रीष्मकालीन विशेष नमूनीकरण अभियान शुरु कर दिया गया है, जो 5 मई 2025 तक  निरंतर जारी रहेगा। अभियान के प्रथम दिन आज संगरिया में मिठाई की तीन निर्माण इकाइयों मै. लवली स्वीट्स, मै. ओम स्वीट्स एवं मै. पारीक स्वीट्स का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में मिठाई विक्रेताओं द्वारा मिठाई निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री, मशीनरी, निर्माण स्थल, कार्मिक एवं दस्तावेजात की सम्पूर्ण जांच की गई। इस दौरान निर्माण इकाई में साफ-सफाई की विशेष जांच की गई। निर्माण इकाई पर मक्खियों, मकड़ी के जाले एवं अन्य व्यवस्थाएं पाई गई। इसके अलावा पेस्ट कण्ट्रोल भी नियमित रूप से नहीं करवाया जा रहा था। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया निर्माण इकाइयों पर मिली अव्यवस्थाओं के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस का सन्तोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी।

निरीक्षण में सात सैम्पल संग्रहित किए

डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के तहत खाद्य व्यवसाइयों से सात सैम्पल भी संग्रहित किए गए। इनमें मै. लवली स्वीट् से दूध और गुलाबजामुन, मै. ओम स्वीट्स से कलाकंद, मै. पारीक स्वीट्स से काजू कातली एवं फ्रूट केक, मै. चाचा बेकरी से बिस्किट एवं मै. बंसल ट्रेडर्स से बेसन के सैम्पल संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है।

खाद्य सामग्री का अनावश्यक उत्पादक व स्टाक ना करें

डॉ. नवनीत शर्मा ने ग्रीष्मकालीन परिस्थितियो को देखते हुए खाद्य व्यवसायियों को अपील जारी की है कि वे उपयोग व खपत अनुरूप ही खाद्य सामग्री का उत्पादन व स्टॉक करें। अनावश्यक स्टॉक व उत्पादन न करें। खाद्य सामग्री का भंडारण उचित तापमान पर रखें। आईसक्रीम व कोल्डड्रिक निर्माण मे सैकरीन का उपयोग न करें। दुग्ध उत्पादों यथा पनीर, मावा, रबड़ी इत्यादि को विवाह-शादी व पार्टियों में उपयोग हेतु यथासंभव उपयोग के वक्त ही तैयार करें ताकि ग्रीष्मकाल मे होने वाले फॅूड पॉइजनिंग से बचाव किया जा सके। खाद्य व्यवसायी जनहित में साफ-सफाई व उचित हायजैनिक नियमों का पूर्ण पालना करें।

यहां दें जानकारी

डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की कि मिलावट करने वाले खाद्य विक्रेता एवं अवधिपार सामग्री बेचने वाले वाले लोगों की जानकारी चिकित्सा विभाग के नम्बर 01552-261190 अथवा राज्यस्तरीय व्हाट्स एप नंबर 9462819999 पर दें, ताकि जिले में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार" अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई हो सके। इस पर शिकायत मिलने पर विभागीय टीम खाद्य पदार्थ की जांच करेगी और सैंपल लेगी। इसके बाद रिपोर्ट आने पर न्यायालय की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य व्यापारी शुद्ध, बिना मिलावटी और एक्सपायरी डेट आदि देखकर ही खाद्य पदार्थों का बेचान करें।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.