News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ऑल इंडिया शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ऑल इंडिया शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पीरकामड़िया में एक दिवसीय डे नाइट ऑल इंडिया न्यू शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 


हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील में पीरो की पवित्र धरा, भामाशाहों का गांव एवं अश्व ग्राम की पहचान बनाने वाले गांव पीरकामड़िया में ग्रामवासियों के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में प्रथम डे नाइट आल इंडिया न्यू शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। आप तस्वीरों में देख सकते है कि  प्रतियोगिता की खास बात ये है कि संत बाबा भोला गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से संत बाबा आलोक गिरी जी महाराज द्वारा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच बड़ा ही रोचक रहा। जिसमें पनिहारी हरियाणा व  पंजाब के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता चार मैदानों पर दूधिया रोशनी में देर रात तक खेले जा रहे है। खिलाड़ियों ने भी भारी उत्साह के साथ प्रतिद्वंदी टीम को पराजित करने में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता संयोजक राहुल चाहर, संदीप चाहर ने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल टीमों के लिए आकर्षक नगद  पुरस्कार तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार एक सौ ग्यारह रुपए का नगद इनाम, उपविजेता  को 21 हजार एक सौ ग्यारह रुपए, तृतीय तथा चौथे स्थान पर रहने वाले को 5 हजार एक सौ ग्यारह, व प्रतियोगिता में बेस्ट शूटर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट नेटमैंन को तीन हजार एक सौ ग्यारह रुपए नगद इनाम राशि व ट्रॉफी तथा पांचवें से आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हास बात ये भी है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला कोई भी खिलाड़ी नशे से लिप्त पाया गया तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष रोहिताश चाहर, विजय सिंह राठौड़, तरसेम सिंह, राहुल चाहर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.