News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

"शुद्ध आहार-मिलावट पर वार"अभियान

"शुद्ध आहार-मिलावट पर वार"अभियान

रावतसर में खाद्य सामग्री के पांच सैम्पल किए संग्रहित


हनुमानगढ़। जिले में "शुद्ध आहार-मिलावट पर वार"अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने शुक्रवार को ब्लॉक रावतसर में खाद्य सामग्री के पांच सैंपल संग्रहित किए। इस दौरान व्यापारियों को शुद्ध व स्वच्छ खाद्य सामग्री बनाने व बेचान के लिए पाबंद किया गया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार"अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सामग्री में होने वाली मिलावट की जांच के लिए ब्लॉक रावतसर में खाद्य सामग्री विक्रेताओं से पांच सैम्पल संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि थालड़का में मै. रामचन्द्र मिल्क प्रोडक्ट्स से पनीर, थालड़का में मै. पीके डेयरी से मिक्स दूध, रावतसर में मै. जय लक्ष्मी किरयाना स्टोर से बेसन, मै. श्रीराम ट्रेडर्स से लाल मिर्च पाउडर, मै. पारीक घी भंडार से घी के सैम्पल संग्रहित कर बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यवसाइयों को साफ-स्वच्छ मिठाइयां बनाने एवं दुकानों में साफ-सफाई रखने के लिए भी पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण दल में एफएसओ रफीक मोहम्मद, सहायक कर्मचारी हीरावल्लभ शर्मा, गार्ड मोहम्मद तौफीक व वाहन चालक गुरशरण सिंह उपस्थित रहे।

यहां दें जानकारी

डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की कि मिलावट करने वाले खाद्य विक्रेता एवं अवधिपार सामग्री बेचने वाले वाले लोगों की जानकारी चिकित्सा विभाग के नम्बर 01552-261190 अथवा राज्यस्तरीय व्हाट्स एप नंबर 9462819999 पर दें, ताकि जिले में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई हो सके। इस पर शिकायत मिलने पर विभागीय टीम खाद्य पदार्थ की जांच करेगी और सैंपल लेगी। इसके बाद रिपोर्ट आने पर न्यायालय की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य व्यापारी शुद्ध, बिना मिलावटी और एक्सपायरी डेट आदि देखकर ही खाद्य पदार्थों का बेचान करें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.