News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम

जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था का 17 अप्रैल को आयोजन

हनुमानगढ़। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था का आयोजन गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। यह जनसुनवाई हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। इस जनसुनवाई में जिलेवासी अपनी परिवेदनाएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका समाधान मौके पर अथवा नियमानुसार निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं। जनसुनवाई के लिए जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.