News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कर्मचारियों के बीमा खातों के पूर्णकरण हेतु विशेष अभियान

कर्मचारियों के बीमा खातों के पूर्णकरण हेतु विशेष अभियान

  • सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के बीमा खातों के पूर्णकरण हेतु विशेष अभियान



हनुमानगढ़। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा 31 मार्च, 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले राजकीय कर्मचारियों के बीमा खातों को पूर्ण करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निदेशालय के निर्देशों की अनुपालना में जिला कार्यालय, हनुमानगढ़ द्वारा संचालित किया जा रहा है। विभाग के सहायक निदेशक  ओमप्रकाश शिवराण ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित बीमेदार/अंशदाता को 30 अप्रैल, 2025 तक एसआईपीएफ पोर्टल 3.0 पर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों में बीमा रिकॉर्ड बुक, पॉलिसी बॉन्ड (दोनों ओर से), पदस्थापन विवरण, अंतिम बीमा घोषणा पत्र तथा जीपीएफ रिकॉर्ड बुक सम्मिलित हैं। शिवराण ने यह भी बताया कि यदि ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है, तो संबंधित डीलिंग असिस्टेंट से दूरभाष अथवा कार्यालय समय में संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है। विभाग द्वारा समय पर दस्तावेज अपलोड करने की अपील करते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.