News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन में दो चिकित्सा संस्थाओं का जुड़ा नाम

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन में दो चिकित्सा संस्थाओं का जुड़ा नाम

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र नहराना और इंद्रपुरा क्वॉलिटी सर्टिफाइड 

उप स्वास्थ्य केन्द्र नहराना को तीन साल में प्रोत्साहन स्वरुप मिलेंगे 3.78  लाख रुपये और उप स्वास्थ्य केन्द्र इंद्रपुरा को सर्टिफिकेट कंडीशनलिटी के साथ मिलेंगे 1.26 लाख

जिले में अब तक 24 चिकित्सा संस्थान हुए क्वॉलिटी सर्टिफाइड

हनुमानगढ़। खण्ड नोहर और संगरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र नहराना ब्लॉक नोहर और इंद्रपुरा ब्लॉक संगरिया अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) युक्त चिकित्सा संस्थान बन गए हैं। नेशनल हैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, नई दिल्ली से प्राप्त पत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नहराना को 85.29 प्रतिशत व इंद्रपुरा को 85.25 प्रतिशत अंक मिलने की सूचना मिली। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री कानाराम के मार्गदर्शन में जिले के 22 चिकित्सा संस्थानों के साथ एक और संस्थान के जुडऩे से अब कुल 24 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाइड बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नहराना और इंद्रपुरा चिकित्सा संस्थान को 1,26,000 रुपए प्रतिवर्ष मिलेंगे। इस तरह चिकित्सा संस्थान को आगामी तीन वर्ष में 3,78,000 रुपए मिलेंगे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस के नोडल अधिकारी डॉ. मनिंद्र सिंह एवं समस्त स्टाफ को जिले में अब तक 24 चिकित्सा संस्थानों का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि विभाग को बुधवार सुबह नेशनल हैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, नई दिल्ली से प्राप्त पत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र नहराना को 85.29 प्रतिशत अंक मिलने की सूचना मिली। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस के नोडल अधिकारी डॉ. मनिंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला क्वालिटी टीम के पूर्ण सहयोग से संगरिया बीसीएमओ डॉ. रवि खीचड़ की देखरेख में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारी सीएचओ वीरेंद्र सिंह, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कश्मीर कौर, ब्लॉक टीम सदस्य सुखमंदर कौर के टीम वर्क में कार्य करने और बीसीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार की देखरेख में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कर्मचारी सीएचओ सुमन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता, के टीम वर्क में कार्य करने से संस्थान एनक्यूएएस सर्टिफाई हुआ। डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि जिला क्वालिटी टीम सदस्य फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा ने सराहनीय प्रयास से सर्टिफिकेशन मिल सका। उन्होंने बताया जिले में अब एमजीएम जिला अस्पताल सहित 23 अन्य चिकित्सा संस्थानों के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र नहराना और इंद्रपुरा भी एनक्यूएएस सर्टिफाई चिकित्सा संस्थान बन गया हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.