News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राजस्थान के बेटे बेटियों ने दिखाया दमखम

राजस्थान के बेटे बेटियों ने दिखाया दमखम

जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की दोनों वर्गों की टीमों का सेमीफाइनल में प्रवेश




जयपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित 46 वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मैं राजस्थान की बालक एवं बालिकाओं के वर्ग की दोनों टीमों ने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम नकवी के अनुसार सुपर लीग मुकाबले में बालक वर्ग में राजस्थान ने तेलंगाना को 07-03, जम्मु कश्मीर को 05-01, के अंतर से हराया और मध्य प्रदेश से कड़े संघर्ष में ट्राई ब्रेकर में 03-04 हारकर दूसरे स्थान पर रहते हुए वहीं बालिका वर्ग में चंडीगढ़ को 05--01से तेलंगाना को 07-01 से हराया और छत्तीसगढ़ से कड़े मुकाबले में बालकों की भांति ट्राई ब्रेकर में 02/03 के अंतर हारकर दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बालक वर्ग का मुकाबला स्थानीय टीम चंडीगढ़ से और बालिका वर्ग का मुकाबला गत 1 की उप विजेता टीम केरला से होगा। मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक पवार के मार्गदर्शन में नरेंद्र कुमार, विशाल पवार, निशा कुमारी, भूमिका शर्मा, अरुण शर्मा के नेतृत्व में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बनाकर राजस्थान का गौरवान्वित किया है। राजस्थान राज्य सॉफ्टबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीमों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.