News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

आपणी योजना धन्नासर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव करेंगे शिरकत

प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश 

हरियालों राजस्थान, मानस अभियान, कृषि महोत्सव, पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा



हनुमानगढ़। जल संरक्षण और पर्यावरण बचाव को लेकर जिले में 5 से 20 जून तक ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। बुधवार को भी आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह पीले चावल बांटे गए, और साइकल रेली निकाली गई। इसी सिलसिले में जिला प्रभारी सचिव एवं खेल, युवा मामले विभाग सचिव डॉ. नीरज के पवन ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। डॉ. नीरज के पवन ने हरियालों राजस्थान, मानस नशा मुक्त अभियान, कृषि महोत्सव, टीबी मुक्त भारत अभियान, पीएम श्री विद्यालय, सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति इत्यादि की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को गंगा दशमी और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘आपणी योजना’ धन्नासर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा एवं प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन शिरकत करेंगे। इसके साथ ही उपखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी जल स्वावलंबन पखवाड़े की शुरुआत की जाएगी। प्रतिदिन एक उपखंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा अन्य उपखंड मुख्यालयों पर स्थानीय स्तर के आयोजन होंगे। 5 जून को ही सांय सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा।
गुरुवार को जल संरक्षण पखवाड़े के आगाज के साथ तुलसी पौधों का वितरण, प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ, नेचर वॉक, निबंध, भाषण और कविता प्रतियोगिताए, बाल सभा, जल स्रोतों की सफाई और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक संध्याका आयोजन भी जनभागीदारी को प्रेरित करेगा। अभियान के अंतर्गत 6 जून निर्जला एकादशी से लेकर 20 जून तक प्रतिदिन कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 8 और 20 जून को विशेष ग्राम सभाए होंगी, जिनमें जल संचय से जुड़ी कम से कम 20 गतिविधियों का चयन कर 30 नवम्बर तक पूर्ण किया जाएगा। अभियान में समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ, भामाशाहों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला कलेक्टर श्री काना राम, एसपी श्री हरिशंकर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.