News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को भव्य साइकिल रैली

राजीव गांधी स्टेडियम से एसकेडी विश्वविद्यालय तक होगा आयोजन


हनुमानगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त, 2025 को प्रातः 6 बजे जिला मुख्यालय में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप 2 से 15 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न देशभक्ति आधारित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है। साइकिल रैली का शुभारंभ हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से किया जाएगा। यह रैली लाल चौक, बस डिपो, जेल फाटक अंडरपास होते हुए एसकेडी विश्वविद्यालय, डबली तक पहुंचेगी, जिसके बाद यही रूट अपनाते हुए पुनः स्टेडियम तक वापसी होगी। रैली में देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा यात्रा का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.