News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सिख धर्म के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में धार्मिक प्रतीक की अनुमति करें सुनिश्चित: अल्पसंख्यक आयोग सदस्य

सिख धर्म के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में धार्मिक प्रतीक की अनुमति करें सुनिश्चित: अल्पसंख्यक आयोग सदस्य

सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीकों सहित परीक्षा में प्रवेश की अनुमति सुनिश्चित करने पर जोर


हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने सोमवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य सरकार के आदेशानुसार सिख धर्म के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में धार्मिक प्रतीक—कड़ा, कृपाण और पगड़ी धारण कर सम्मिलित होने की अनुमति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

आयोग सदस्य श्री हरदीप चहल ने कहा कि इन आदेशों की कड़ाई से अनुपालना होनी चाहिए ताकि सिख अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा आयोजित होने से पूर्व ही इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सदस्य ने बताया कि पूर्व में कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीकों के कारण असुविधा उठानी पड़ी थी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती संजू पारीक, सीओ, एससी-एसटी सैल अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री अक्षित बिश्नोई सहित स्वास्थ्य शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री गुरदीप चहल, जत्थेदार श्री जग्गा सिंह, श्री संदीप सिंह धालीवाल, श्री जयराम ढूकिया, श्री टिक्का सिंह, श्री बलकरण सिंह और श्री जावेद अली टाक सहित अल्पसंख्यक समुदाय के कई प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.