News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रभारी मंत्री गोदारा ने घग्घर बहाव क्षेत्र का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

प्रभारी मंत्री गोदारा ने घग्घर बहाव क्षेत्र का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया घग्घर नाली बेड का निरीक्षण, पानी की बढ़ती आवक पर तैयारियों का लिया जायजा

हनुमानगढ़। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। बीकानेर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर वे दोपहर 12 बजे हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने टाउन-जंक्शन रोड स्थित घग्घर नाली बेड के तटबंधों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। घग्घर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए तटबंधों की मजबूती, 24 घंटे मॉनिटरिंग और आमजन की सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ भादरा विधायक श्री संजीव बेनीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र मोची, एडीएम श्री उम्मेदीलाल मीना, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हरि सिंह व श्री सुनील काजला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों में श्री अमित सहू, श्री प्रदीप ऐरी, श्री विकास गुप्ता, श्री चरणदास गर्ग, श्री नन्दलाल वर्मा, श्री ओम सोनी, श्री तेजेंद्र सिंह बराड़, श्री कुलवंत चहल, श्री नितिन बंसल, श्री जुगल किशोर गौड़, श्री आशीष पारीक, श्री पारस मिड्ढा व श्री मुरलीधर सोनी भी शामिल रहे।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.