समस्या समाधान फॉलो अप शिविर
ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप शिविर
मेहरवाला व डबली कलां में आयोजित शिविर आमजन को मिली राहत
टिब्बी। राज्य सरकार की ग्रामीण समस्या समाधान के प्रति जन जन की सेवा व पात्र लोगोंको कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए टिब्बी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहरवाला व डबली कलां में मंगलवार को आयोजित फॉलो अप शिविर में आमजन की समस्याओं का शिविर में ही तत्काल समाधान किया। डबली कला में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग ने 14 नामांतरण, खता शुद्धिकरण 9, मूल निवास प्रमाण पत्र 12, पंचायतीरान विभाग ने 4 को मालिकाना हक के लिए पट्टे सहित सामुदायिक कार्यों की स्वीकृति, विद्युत विभाग ने मीटर बदलने, विद्युत संबंधित 6 प्रकरणों का निस्तारण, जलदाय विभाग ने पेयजल पाइप लाइन में 4 लीकेज दुरुस्त कर राहत प्रदान की। इस अवसर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने एक नाते गई माता के पुत्र को पालनहार योजना में जोड़कर लाभ दिया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, ग्राम पंचायत प्रशासक गुरुदयाल मूंड, ग्राम विकास अधिकारी ईमाचंद कांटीवाल, वरिष्ठ सहायक संदीप मील आदि मौजूद रहे।
वही मेहरवाला में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप में शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान व पात्र लोगों को कल्याणकारी योजनाओं अधिक से अधिक लाभ दिया गया। मेहरवाला शिविर में विद्युत विभाग ने मीटर संबंधित 4 प्रकरणों का निस्तारण, ग्राम पंचायत ने मालिकाना हक के लिए 5 पट्टे, राजस्व विभाग ने खाता दुरुस्तीकरण कर लोगों को लाभान्वित किया तो लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक, सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, गिरदावर अजय शर्मा, ग्राम पंचायत प्रशासक पृथ्वीराज मेहरड़ा आदि मौजूद रहे।


