मसीतांवाली में ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप
विधवा महिला की बेटी की शादी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आर्थिक संबल से दिया सहारा, बुजुर्ग महिला ने जताया आभार
टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान व लोककल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने हेतु आयोजित फॉलो अप कैंप में सरकार की मंशा साकार हो रही है। ग्राम पंचायत मसीतांवाली में आयोजित फॉलो अप कैंप में विधवा महिला को उसकी बेटी की शादी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिया तो महिला बोली भगवान थारी लाभी उम्र करें। शिविर में आई एक बुजुर्ग महिला आई जिसने अपने बेटे की मृत्यु के बाद टूट चुकी है। जैसे तैसे मजदूरी करके उसने व उसकी बहू श्रीमती कैलाश ने पोती ममता की शादी की जिसके बाद वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी है। इस समस्या के बारे में बुजुर्ग दादी ने शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक, शिविर सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी को बताया कि उन्होंने समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को महिला की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। विभाग के वरिष्ठ सहायक संदीप मील ने समस्या के समाधान के लिए बुजुर्ग महिला से आवश्यक दत्तावेज लिए और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आवेदन करवाकर 41 हजार की राशि स्वीकृत का परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया तो बुजुर्ग महिला बोली कि भगवान थारी लंबी उम्र करें। इस अवसर पर गिरदावर अजय शर्मा, राजस्व पटवारी आजाद, ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती दयावंती, महेंद्र ढूकिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

