News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन का विशेष शिविर

खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन का विशेष शिविर

खाद्य कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, मौके पर ही जारी हुए 42 रजिस्ट्रेशन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देकर किया गया जागरूक, साफ-सफाई व सुरक्षित भंडारण पर दिया गया विशेष जोर

हनुमानगढ़। जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं खाद्य कारोबारियों को नियमानुसार लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन से जोडऩे के उद्देश्य से खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन का विशेष शिविर हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित किया गया। यह शिविर आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में गुरुवार 22 जनवरी को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में संपन्न हुआ। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान कुल 121 खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें से 42 आवेदनों को मौके पर ही फोस्कोस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इन्द्राज कर रजिस्ट्रेशन जारी करने की कार्यवाही की गई। शेष आवेदनों की जांच एवं प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शिविर में उपस्थित सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्री की स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, साफ बर्तन एवं स्वच्छ कार्यस्थल बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम-विनियम 2011 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे कानून के अनुरूप अपने व्यवसाय का संचालन कर सकें।

उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन के खाद्य सामग्री का निर्माण, भंडारण अथवा विक्रय करना दंडनीय अपराध है, जिस पर आर्थिक दंड एवं अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले भर में चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी खाद्य कारोबारकर्ता आसानी से लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सकें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी 27 जनवरी को भादरा स्थित लुहारीवाली धर्मशाला एवं 30 जनवरी को पीलीबंगा के व्यापार मंडल भवन में भी खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। शिविर के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद द्वारा व्यापारियों को मौके पर ही तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर से खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.