News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में जिले का राज्य में दूसरा स्थान

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में जिले का राज्य में दूसरा स्थान

एनक्यूएएस : राज्य स्तर पर जिला हनुमानगढ़ को द्वितीय स्थान, गणतंत्र दिवस पर जयपुर में मिला सम्मान

हनुमानगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अंतर्गत जिला हनुमानगढ़ ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा जिला हनुमानगढ़ को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। जिला हनुमानगढ़ की ओर से जिला क्वालिटी कंसल्टेंट एवं नर्सिंग आॅफिसर धर्मपाल छींपा को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक जन स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा प्रदान किया गया। यह सफलता जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के कुशल नेतृत्व एवं सतत् सहयोग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा एवं उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा के प्रभावी मार्गदर्शन एवं क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. मनिंदर सिंह (बीसीएमओ, रावतसर) द्वारा की गई निरंतर मॉनिटरिंग का परिणाम है।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस मानकों के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन एवं रिकॉर्ड संधारण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हो सकी। यह सफलता जिला क्वालिटी टीम, समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का प्रतिफल है। यह सम्मान भविष्य में भी जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु सभी को प्रेरित करेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.