News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

हनुमानगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, शिक्षा, पशुपालन सहित 15 से अधिक विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने डिस्कॉम को जिलेभर में टूटे व जर्जर विद्युत पोल का सर्वे कर नए पोल लगाने, ट्रांसफॉर्मरों के चारों ओर फेसिंग कराने के निर्देश दिए। राजकीय भवनों पर सोलर पैनल लगाने हेतु सर्वे व कार्ययोजना बनाने को कहा। जलदाय विभाग को डिग्गियों की सफाई कराने और पानी के सैंपल नियमित लेने के निर्देश दिए गए। 

जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की मरम्मत तुरंत कराने, 5 दिन के कैंसर स्क्रीनिंग वाहन का रूट चार्ट बनाकर लक्ष्य निर्धारण करने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बाल वाहिनियों की जांच, बसों में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने, एनसीसी-एनएसएस-स्काउट विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। स्कूलों में साप्ताहिक गतिविधियों, क्विज और खेल मैदानों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।

नगरपरिषद को निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में भेजने, खुले में पशु छोड़ने वालों पर जुर्माना, सड़कों पर अतिक्रमण हटाने और सड़क सुरक्षा संबंधी वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही संपर्क पोर्टल की शिकायतों, जनसुनवाई, रात्रि चौपाल, बजट घोषणाओं और ई-फाइल निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।


बैठक में जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई,  पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन विभाग सहित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.