News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप

ग्रामीण समस्या समाधान के लिए फॉलो अप कैंप

2 व 4 केएसपी में फॉलो अप कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होने पर खुशियां लाया


टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान व लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने हेतु शुक्रवार को ग्राम पंचायत 2 व 4 केएसपी में समस्या समाधान फॉलोअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान होने पर खुशियां लेकर आया। 2 केएसपी में आयोजित शिविर का जिला नोडल प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमानगढ़ श्री ओपी बिश्नोई ने निरीक्षण किया और शिविर में लाभार्थियों को पट्टे, प्रॉपर्टी पार्सल, प्रमाण पत्र व दस्तावेज वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों की संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र लोग उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का आवश्यक रूप से अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही। 

ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान 

2 केएसपी शिविर में प्रभारी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार व सह प्रभारी बीडीओ जसवीर सिंह ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा 2 पट्टे, प्रॉपर्टी पार्सल 4, सोखते गड्ढों की स्वीकृति 10, पीएमएवाई जी 4, व्यक्तिगत शौचालय 5, विद्युत विभाग ने ढीले तार व विद्युत संबंधित समस्याओं के 9, जलदाय विभाग ने लीकेज दुरुस्तीकरण 3, पानी सप्लाई संबंधित समस्या 1, राजस्व विभाग ने 136 के तहत शुद्धिकरण 2, नामांतरण 7 गिरदावरी एप की जानकारी व डाउनलोड 15 कर समाधान किया। 

10 माह बाद घर में उजाला आया, कैंप खुशियां लाया 

ग्राम पंचायत 4 केएसपी में आयोजित समस्या समाधान फॉलो अप कैंप में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान की शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक व सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी ने बताया कि पंचायतीराज विभाग ने 181 पर दर्ज 2 प्रकरणों का निस्तारण, पट्टे वितरण 7, विद्युत विभाग ने विद्युत सप्लाई संबंधित 3 प्रकरणों, मीटर संबंधित मामले 1, अन्य 1 सहित कुल 5 प्रकरणों का, जलदाय विभाग ने पेयजल आपूर्ति व लीकेज के 7 प्रकरणों का निस्तारण किया। वही एक डिस्कॉम ने 10 माह पूर्व संबंध विच्छेद कनेक्शन का पुनः शुरू कर उपभोक्ता के लिए खुशियां लाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.