पीरकामड़िया के दो छात्रों का राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में हुआ चयन
पीरकामड़िया के सरकारी स्कूल के दो खिलाड़ियों का 69 वीं स्कूली नेशनल सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप के लिए हुआ चयन
महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय अंडर 19 छात्र प्रवीण खान व गुरप्रीत सिंह स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
टिब्बी। पीरकामड़िया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों का अंडर 19 स्कूली छात्र वर्ग में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के कक्षा 12 के विद्यार्थी प्रवीण खान व कक्षा 11 के छात्र गुरप्रीत सिंह नागपुर महाराष्ट्र में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 19 छात्र वर्ग की राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व दोनों खिलाड़ी अजमेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चयन के लिए 21 से 22 जनवरी तक आयोजित ट्रायल कैंप में भाग लेंगे, चयन के उपरान्त मंगलपुरा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ में जनवरी 23 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। शारीरिक शिक्षक भंवर लाल गोदारा ने बताया कि विद्यालय के छोरो ने जिला स्तर पर विजेता रहते हुए 5 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया था। हनुमानगढ़ जिले के खिलाड़ियों के दमखम व उम्दा प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर पर उपविजेता बने। जिसमें से दो खिलाड़ी जो पीरकामड़िया के मजदूर परिवारों से है जिनका राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का लिए चयन होना गौरव की बात है। चयन की सूचना गांव में पता चली तो खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात ये भी है कि प्रवीण खान दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होना पूरे गांव, तहसील व जिले को गौरवान्वित करता है। इसे पूर्व वह अंडर 17 छात्र वर्ग में नेशनल स्तर पर खेल चुका है। जिसमें वह राजस्थान विजेता टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका है। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद पूनिया सहित विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को बधाईयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और अन्य खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही ।
गांव में यह पल सॉफ्टबॉल के खेल गुरु दिवंगत चरणजीत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि
गांव पीरकामड़िया जिस खेल के बारे में कोई जानता नहीं था। आज उनके पदचिन्हो पर चलकर खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण लेकर तैयार उनके शिष्य हर समय खेल मैदान पर सैकड़ों नन्हें मुन्ने बच्चों को सॉफ्टबॉल का प्रशिक्षण देना और उनमें से तैयार खिलाड़ी, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गांव का परचम लहरा रहे है। यह पल उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। गांव की गली में सॉफ्टबॉल का खिलाड़ी तैयार है जो किसी न किसी स्तर पर गांव का नाम रोशन किया है।
पीरकामड़िया सॉफ्टबॉल का बना खेल गांव
जो गांव पीरों की धरा, मारवाड़ी घोड़ों के लिए अश्व ग्राम व भामाशाहों की नगरी जिन्होंने सामुदायिक भावना से स्कूल के भवन का नवनिर्माण करवाने के लिए पूरे राज्य में जाना जाता है वहां गांव के शारीरिक शिक्षक स्वर्गीय चरणजीत सिंह द्वारा किए गए परिश्रम, समर्पण से आज सॉफ्टबॉल का खेल गांव भी बन चुका है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सुबह शाम सैकड़ों खिलाड़ी खेल के लिए कड़ी मेहनत करते है। एक तरफ सॉफ्टबॉल तो दूसरी तरफ वॉलीबॉल में भी खिलाड़ी अपनी पहचान कायम कर चुके है।
खेल से पीटीआई बनकर खिलाड़ी तैयार करना ही लक्ष्य
गांव पीरकामडिया के सरकारी स्कूल के दोनों छात्र खेल में कड़ी मेहनत कर खेल के दम पर पीटीआई बनकर सेवा करना उनका लक्ष्य है। प्रवीण खान ने बताया कि शारीरिक शिक्षक स्वर्गीय चरणजीत सिंह द्वारा गांव में शुरू लिए गए सॉफ्ट बाल से उसने खेल खेलना सीखा तथा इनके बाद गांव के ही बलकरन सिंह तथा मनोज के मार्ग दर्शन में शारीरिक शिक्षक तथा विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से खेलना जारी रखा। नेशनल टीम चैंपियन में मिली सफलता का श्रेय अपने परिवार तथा गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया।

