ग्राम उत्थान शिविर
सुरेवाला गिरदावर सर्किल ग्राम उत्थान शिविर, आमजन के लिए लाया खुशियां,
ग्रामीणों को मिला 13 विभागों की योजनाओं का लाभ और जानकारी
टिब्बी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सुशासन व जन जन की सेवा के संकल्प ग्रामीण अंचलों में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों में साकार हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ ग्रामीण विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के 13 प्रमुख विभागों की विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों और कार्यक्रमों से आमजन, ग्रामीण एवं कृषकों लाभान्वित किया गया। सुरेवाला में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में ग्राम पंचायत सुरेवाला सहित नाईवाला, कुलचंद्र, सहारनी के लोग शामिल हुए।
शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा व सहायक प्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री शिव भगवान कूकना ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा मालिकाना हक के लिए 18 परिवारों को पट्टे व 71 को प्रॉपर्टी पार्सल जारी किये। लाभान्वित परिवारों ने सरकार का आभार जताया कि उनकी समस्या का तत्काल समाधान हुआ अब उन्हें भी आवासीय व अन्य योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। शिविर का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री देशराज बिश्नोई, एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक व बीडीओ जसवीर सिंह ने निरीक्षण कर समस्त विभागों के अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत देने व पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रशासक श्री सुरजाराम पंवार सहित अनेक विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

