कौन बनेगा स्वछफ्लुएंसर?
गाँव को प्लास्टिक-मुक्त बनाएं और बने जिले के स्वछफ्लुएंसर
हनुमानगढ़। गाँव को प्लास्टिक-मुक्त बनाकर स्वच्छ राजस्थान की दिशा में सशक्त कदम, वास्तविक एवं प्रभावी प्रयासों से बने जिले के स्वछफ्लुएंसर, जिसे मिलेगा एक हजार रुपये का पुरस्कार, 16 से 28 फरवरी तक प्रतिभागी प्लास्टिक-मुक्त बनाने हेतु कार्यों का स्पष्ट एवं प्रभावी प्रदर्शन की रील या फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करेंगे अपलोड, राज्य स्तरीय ‘स्वच्छ राजस्थान’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग करना होगा अनिवार्य
अवधि : 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026
प्रतिभागी 30–60 सेकंड की रील अथवा 2–3 स्पष्ट फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करेंगे, जिनमें गाँव को प्लास्टिक-मुक्त बनाने हेतु किए गए कार्यों का स्पष्ट एवं प्रभावी प्रदर्शन (पूर्व एवं पश्चात की तस्वीरों सहित) अनिवार्य होगा। पोस्ट में संबंधित ग्राम, ब्लॉक एवं जिले का उल्लेख करना आवश्यक है। साथ ही, #Swachhfluencer #SwachhRajasthan #MeraGaonSaafGaon हैशटैग का उपयोग करना तथा राज्य स्तरीय ‘स्वच्छ राजस्थान’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग करना अनिवार्य होगा। प्रतिभागिता हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
विजेताओं का चयन प्रभाव, मौलिकता, सामुदायिक सहभागिता, पूर्व एवं पश्चात परिणामों की स्पष्टता तथा संदेश की प्रेरणात्मक क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
आइए, सामूहिक सहभागिता के माध्यम से अपने गाँव को प्लास्टिक-मुक्त बनाकर स्वच्छ राजस्थान की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाएं।
