राष्ट्रीय लोक अदालत में 147 मामले हुए निस्तारण
टिब्बी में राष्ट्रीय लोक अदालत,
147 मामलों में 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार सात सौ पचास रुपए अवॉर्ड किए पारित
टिब्बी। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओ की समझाइश पर दांडिक शमनीय मामले, दीवानी प्रकृति के मामले, पारिवारिक विवाद, चेक अनादरण, बैंक वसूली व प्री-लिटिगेशन के मामलो का निस्तारण किया। लोक अदालत में टिब्बी तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एसीजेएम राजीव जांगिड़ व एसडीएम सत्यनारायण की संयुक्त बेंच ने एसीजेएम न्यायालय के रेफर मामलों व प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों में सहमति से मामलों का निस्तारण किया।
147 मामलो का समझाइश से किया निस्तारण
लोक अदालत में एसीजेएम कोर्ट के 66 मामले निस्तारित हुए व 20,68700 रुपये का अवार्ड पारित हुआ तथा प्री-लिटिगेशन के कुल 81 मामले निस्तारित हुए व 9903050 रुपये का अवार्ड पारित हुआ। लोक अदालत में अधिवक्तागण बार संघ अध्यक्ष हरविंदर सिंह गिल, पूर्व अध्यक्ष रोहताश चाहर, अनिल सिडाना, बगा सिंह, इंद्रजीत सिंह, रतनलाल शर्मा, विकास शर्मा, संदीप राठौड़, पीएलवी जगदीश डूडी व कोर्ट स्टाफ मौजूद रहे।
