News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जिला स्तरीय कार्यक्रम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जिला स्तरीय कार्यक्रम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी, 

हनुमानगढ़ जिले के 2 लाख 14 हजार किसानों के खातों में 42.80 करोड़ की राशि हस्तांतरित

भू अभिलेखागार भवन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी (असम) से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम भू अभिलेखागार भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्य कार्यक्रम और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिले के 2 लाख 14 हजार किसानों के बैंक खातों में 42 करोड़ 80 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। इस दौरान देशभर के पात्र किसानों को कुल 18,650 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। राजस्थान में किसानों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू है, जिसके अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, जन प्रतिनिधि श्री अमित चौधरी, पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र मोची, श्री ओम सोनी, श्री संजय शर्मा, एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार श्री अमिलाल सहारण, कृषि संयुक्त निदेशक श्री प्रमोद यादव, श्री राजेंद्र लदोईया, श्री शैलेन्द्र गुप्ता सहित सहकारी समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत से लेकर अब तक 21 किश्त जारी की जा चुकी हैं।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.