News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग एवं वृद्धजन सहायता शिविर

दिव्यांग एवं वृद्धजन सहायता शिविर

नोहर में दिव्यांग जागरूकता एवं सहायता उपकरण शिविर 

602 जरूरतमंद वृद्धजन एवं दिव्यांग हुए लाभान्वित

120 के आए नए आवेदन 

नोहर। दिव्यांग एवं जनकल्याण समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित दिव्यांग जागरूकता  एवं सहायता उपकरण व वाकिंग स्टिक एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण तथा आवेदन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। नोहर की सिंधी मंदिर धर्मशाला में सिंधी समाज अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 602 जरूरतमंदों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड, वॉकिंग स्टिक तथा सहायता उपकरण ट्राई साइकिल वितरित कर लाभान्वित किया। 

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिदअली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंधी समाज जिला अध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी, नोहर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय कुमार मोदी एवं सचिव सुशील कुमार सिपानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार बेनीवाल,अमरलाल साहेब मंदिर कमेटी अध्यक्ष टीकमचंद मोटवानी, ब्लॉक विशेष शिक्षा प्रभारी भागमल सैनी आदि मौजूद रहे। 

602 जरूरतमंद हुए लाभान्वित, 2 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, 20 को मिली वाकिंग स्टिक 

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण  ने बताया कि समिति द्वारा जरूरतमंद गरीब एवं असहाय व्यक्ति की मदद करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है। इसी सेवा भावना के उद्देश्य से आयोजित शिविर में अतिथिगणों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नोहर के सहयोग से चलने फिरने में असक्षम 02 दिव्यांगों को दिव्यांग सहायता उपकरण योजना में ट्राई साइकिल, 20 वृद्धजनों को चलने फिरने में सहारे के रुप में वाकिंग स्टिक तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा दिव्यांग, वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न श्रेणी के 580 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए लाभान्वित किया। जिसके बाद दिव्यांग व वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। समिति अध्यक्ष हरबंश लाल सहारण ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सिंधी समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर के सफल संचालन हेतू राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम आगार हनुमानगढ़ एवं समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली तथा शिवाजी बस स्टैंड नोहर रोड़वेज बुकिंग स्टाफ रामचन्द्र शर्मा व गगनदीप शर्मा द्वारा किए गए पुनीत कार्यों की सभी ने सराहना की। वहीं निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिदअली ने निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में अवगत करवाते हुए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सहित सरकार द्वारा संचालिथ योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। 


रियायती यात्रा के लिए आए 120 नए आवेदन

वहीं निगम द्वारा विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए विभिन्न श्रेणी के नए 120 आवेदन लिए। आवेदनों को ऑनलाइन करते हुए निगम की पास शाखा को प्रेषित कर आगामी दिनों में लाभ दिलवाया जाएगा। इस कार्य में रोड़वेज टिकट बुकिंग प्रभारी गगनदीप शर्मा, ब्लॉक नोहर विशेष शिक्षक जयपाल व विनोद कटारिया एवं अल्का, समाजसेवी राजेन्द्र बंसल एवं प्रदीप दीक्षित द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में मंच संचालन मुकेश कुमार गिदवानी ने किया। सिंधी समाज जिला अध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी एवं तहसील अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी द्वारा अतिथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ब्लॉक विशेष शिक्षा प्रभारी भागमल सैनी, अमरलाल साहेब मंदिर कमेटी पूर्व अध्यक्ष सेवाराम मोटवानी, नोहर रिलीफ सोसायटी ट्रस्टी ओमप्रकाश चोधरी, कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार मोटवानी, नोहर समाजसेवी राजेन्द्र बंसल एवं प्रदीप दीक्षित, अल्का, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छात्रावास नोहर सहायक हुणताराम सहित रोड़वेज सेवानिवृत कर्मचारी व दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.