ब्लैकआउट अभ्यास शुक्रवार रात्रि 8 बजे
राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार रात 8 बजे होगा सांकेतिक संपूर्ण ब्लैकआउट अभ्यास
हनुमानगढ़ जिला प्रशासन एवं पुलिस की आमजन से अपील
हनुमानगढ़। 24 अप्रैल, 2026 को रात्रि 8:00 बजे से 8:15 बजे तक (15 मिनट के लिए) जिला मुख्यालय (हनुमानगढ़ जंक्शन एवं टाउन) में एक सांकेतिक संपूर्ण ब्लैकआउट अभ्यास किया जा रहा है।
युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति या आपदा के समय दुश्मन देशों के लड़ाकू विमानों/मिसाइलों से हमारे शहरों, रिहायशी इलाकों और महत्वपूर्ण संस्थानों (जैसे अस्पताल, स्टेशन) को सुरक्षित रखने के लिए यह अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आमजन से सहयोग की अपील
- अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सभी आंतरिक और बाहरी लाइटें बंद रखें।
- यदि संभव हो, तो पर्दें लगाकर अंदर की रोशनी बाहर जाने से रोकें। आपातकालीन सेवाओं और महत्वपूर्ण संस्थानों की आवश्यक लाइटों पर यह लागू नहीं होगा।
- आइए, इस अभ्यास को 100% सफल बनाकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें।
