News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा

सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा

मेडिकल कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

हनुमानगढ़। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से दी गई और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशे के अवैध व्यापार की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी उपस्थितों को “सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा” की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में यातायात पुलिस निरीक्षक अनिल चिंदा ने जागरूकता संदेश दिए। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, डॉ. मुकेश पोटलिया सहित कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.